किसानों ने तहसीलदार खौड़ को दिया ज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के किसानों ने शनिवार को एक बैठक की। इस दौरान क्षेत्र के 50 के करीब किसान उपस्थित रहे। जिन्होंने क्षेत्र में डीएपी खाद नहीं मिलने पर रोष जताया।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र के कंडी क्षेत्र में गेहूं की फसल को बीजने का समय निकलता जा रहा है। खेत भी तैयार कर दिए हैं, लेकिन डीएपी (इफको) नहीं मिलने से गेहूं की बिजाई लेट हो रही है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आम आदमी पार्टी के किसान सेल के जिला अध्यक्ष व किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि डीएपी की खाद नहीं मिलने से किसान काफी परेशान हैं। किसान बाजार से घटिया किस्म की खाद खरीद कर गेहूं तथा चारा बीजने को मजबूर हैं बैठक के उपरांत किसानों ने तहसीलदार खौड़ को एक ज्ञापन भी दिया, जिसमें लिखा गया की अगर दो दिन तक खाद उपलब्ध नहीं कर्राई गई, तो हम लोग खौड़ में प्रदर्शन प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शंकार सिंह, बोधराज, कुलदीप वर्मा, रोमेश कुमार, कुलदीप सिंह सहित किसान उपस्थित रहे।