परगवाल में कंवाईन मशीन धान की कटाई करते हुए
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मौजूदा समय किसान अपने धान की फसल की कटाई में जुट गये हैं हालांकि कटाई इतनी जोर शोर से शुरू तो नहीं हुई है क्योंकि क्षेत्र में ज्यादातर लोग बासमती फसल लगाना पसंद करते हैं लेकिन बासमती फसल को पकने में अभी थोड़ा समय और लगेगा लेकिन दूसरी तरफ की जल्दी पक कर तैयार होने वाली धान की फसल करीब पक कर तैयार है जिसको लेकर किसान खुद कटाई में जुटे हुए हैं वही ज्यादातर किसान कंवाईन मशीनों से कटाई करवा रहे हैं उनका कहना था की वह बारिस होने से पहले पहले जल्दी पक कर तैयार होने वाली धान को समेटने में जुटे हुए हैं उनका कहना था की मशीनों से कटाई में समय के साथ पैसों की भी वचत होती है किसान गिरधारी शर्मा का कहना था की मौजूदा समय वाहरी श्रमिकों के क्षेत्र में नहीं पहुंच पाने के कारण वह फसल की कटाई कंबाईन मशीन से करवा रहे हैं उन्होंने भी कंबाईन मशीनों से कटाई में समय की बचत होने की बात कही