ज्यौड़ियां। सीमावर्ती गांवों के किसानों की बुधवार को खौड़ के पलांवाला क्षेत्र में एक बैठक हुई। इसमें कोरोना के चलते किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक से फसल बीजने के लिए कर्ज की किश्त को माफ करने की मांग की गई। बैठक में किसानों ने कहा कि मंदी के चलते वह किश्त अदा नहीं कर पा रहे हैं। इसके सरकार से कर्ज को माफ करने की मांग की है। किसानों ने कहा कि कभी बेमौसम बारिश, तो सूखा, लगातार बढ़ती महंगाई और अब कोरोना से हम किसानों की आर्थिक हालत कमजोर होती जा रही है। इसके चलते किसान क्र्रेडिट कार्ड के तहत लिए लोन की किश्त माफ की जाए। संवाद