फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप नहर की बाराबंदी कल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में धान की फसल को बीजने का काम किसानों की तरफ से शुरू कर दिया गया है। अभी तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसान प्रताप नहर के पानी से खेतों में सिंचाई कर फसल लगा रहे हैं। बता दें कि प्रताप नहर का पानी अखनूर और खौड़ के किसानों की जमीनों को सिंचित करता है। दोनों उपजिलों के किसान धान की बिजाई में जुट गए हैं। इसके चलते सिंचाई विभाग को नहर का पानी पूरा करने में दिक्कतें आ रही है, जिससे किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों की परेशानियों को देखते हुए सिंचाई विभाग सोमवार से प्रताप नहर की बाराबंदी शुरू करने जा रहा है, जिसमें सप्ताह के एक दिन अखनूर के क्षेत्र में और एक दिन खौड़ में पानी छोड़ा जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के एई संजीव सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार से बाराबंदी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया एक समय में दोनों क्षेत्रों में पानी पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि दोनों क्षेत्रों के किसान धान की बिजाई में जुट गए हैं। इसलिए विभाग की तरफ से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें