फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में किसानों द्वारा गेहूं की फसल को समेटने का काम जोरों से चल रहा है। इसके चलते किसानों ने सरकार से गेहूं की फसल को बेचने के लिए गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की है। किसानों ने बताया कि यहां निजी व्यापारी गेहूं की फसल को बहुत ही कम दाम में खरीद रहे हैं। वह सिर्फ प्रति क्विंटल 1700 रुपये में खरीद रहे हैं, जबकि सरकारी रेट 1975 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन

इस विषय में रविवार को खौड़ के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल किसान विजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा किसान सेल के मीडिया सेक्रेटरी (जेकेयुटी) अंकुश चौधरी से मिला। अंकुश चौधरी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह इस विषय में संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल कर किसान हित पर बात कर जल्द से जल्द क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र खोलने की सिफारिश करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें