इस वर्ष उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर बर्फ कम थी। इसे ध्यान में रखते हुए एलओसी और उससे सटे आंतरिक इलाकों में सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया गया है। इतना ही नहीं जिन इलाकों में बर्फ पिघलने के बाद आगे बढ़ा जा सकता था वहां फॉरवर्ड मूवमेंट शुरू कर दी गई है। जीओसी ने कहा कि सेना ने उन इलाकों में मूवमेंट शुरू कर दी गई हैं जहां से आतंकी दाखिल होते हैं।
जीओसी ने कहा कि अब तक एलओसी के पार आतंकियों की मूवमेंट के बारे कोई पुष्ट इनपुट नहीं हैं, लेकिन हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गर्मियों के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारी कर ली है। घाटी में शांतिपूर्ण वातावरण अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा।