अग्निवीरों का पहला बैच देशसेवा के लिए तैयार
- फोटो : एजेंसी
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के अग्निवीरों के पहले बैच ने 31 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वे अब दुश्मन से लोहा लेने के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर रविवार को जैक एलआई रेजिमेंटल सेंटर के नोंग्रम ऑडिटोरियम में समारोह करवाया गया।
इसमें अग्निवीरों के माता-पिता भी शामिल हुए। जेएके एलआई रेगट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एचएस बर्न ने अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण से अग्निवीरों में देशभक्ति की परम भावना विकसित हुई है।
उन्हें जिम्मेदार, जवाबदेह और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के पहलुओं से शिक्षित किया गया है। अग्निवीर मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं। प्रशिक्षण में चरित्र निर्माण, रेजिमेंटल परंपराओं, सैन्य इतिहास और लोकाचार, सौहार्द के गुर भी सिखाए गए।