फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की घटना के खिलाफ के विवि के विद्यार्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
agitation - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। केंद्रीय विश्वविद्यालय (केविवि) राया सुचानी के विद्यार्थियों ने हैदराबाद में हुए दुष्कर्म मामले के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान दुष्कर्म आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि दोषियों को जिंदा जला दिया जाना चाहिए। यह सजा सार्वजनिक रूप से दी जानी चाहिए। जो देश में किसी के साथ भी दुष्कर्म करता है उसे तत्काल फांसी पर लटका देना चाहिए। तभी देश में दुष्कर्म पर रोक लगाई जा सकती है। हमारे देश में महिलाओं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति नहीं है। इस तरह के मामलों को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट और सख्त होनी चाहिए। दुष्कर्म के आरोपियों का ट्रायल फास्ट ट्रैक पर होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें