जयौडियां--प्रतिनिधिमंडल में शमिल लोग सीएमओ जम्मू से मिलते हुये
- फोटो : SAMBA
ज्यौडियां। पीएचसी पलांवाला को खौड़ सीएचसी में शिफ्ट करने के मामले को लेकर बुधवार को पलांवाला क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग के निदेशक रेनू शर्मा से जम्मू में मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों सीएमओ दनेश अजूब खान, बीएमओ पलांवाला सुदर्शन सिंह कटोच तथा डॉक्टर करतार चंद कंट्रोलर स्टोर आफिसर से भी मुलाकात की। निदेशक ने आश्वासन दिया कि पीएचसी पलांवाला को कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। आप सब लोग जानते हो कि पीएचसी पलांवाला की इमारत असुरक्षित है। इस इमारत को तोड़कर नई इमारत बनाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्लाक सामोआ से बीडीसी चेयरमैन प्रवीण कुमार ने किया। उनके साथ सरपंच लोअर पलांवाला गीता देवी, अनुराधा, नायब सरपंच पंचायत लोअर पलांवाला राम सिंह तथा पंच शेर सिंह भी शामिल रहे। ब्यूरो