फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के फैसले के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
परेङ मे बीजली कारयालय मे ... पी ङी ङी एमलाईस का परदरशन
विज्ञापन
जम्मू। आल जेएंडके पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर पेन डाउन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। परेड स्थित कार्यालय के बाहर पीडीडी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विभाग के निजीकरण के फैसले पर विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। हड़ताल से वर्कशाप में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है। वहीं, मरम्मत कार्य पर भी अस्थायी कर्मचारी कार्य करने नहीं पहुंचे। उधर, कमेटी के चेयरमैन इंजीनियर जयपाल शर्मा ने कहा कि पीडीडी के निजीकरण के फैसले के विरोध में प्रदर्शन जारी है। निजीकरण के बारे में अभी तक विभाग के अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों को स्थिति जानने का अधिकारहै। निजीकरण होने से लगभग 31 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नुकसान होगा। पहले भी काम निजी कंपनियों के हवाले करने से गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। अब फिर से विभाग गलती कर रहा है। निजीकरण से बिजली दरों में भी बढ़ोतरी होगी। उद्योग जगत भी प्रभावित होगा। इस मौके पर इंजीनियर एचडी सिंह, एजाज काजमी, सुनील और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें