फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... कहीं पर काम ठप, तो कहीं काम पर पहुंचे विद्युत कर्मी

विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
जम्मू। पावर इंप्लाइज कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अलग-अलग एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य अभियंता कार्यालय भगवती नगर, जानीपुर, गांधी नगर और कनाल रोड में विद्युत विभाग में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। कुछ एसोसिएशन ने हड़ताल से किनारा रखा है। प्रदर्शन के बाद कामकाज जारी रखा जबकि कुछ एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी काम पर नहीं गए।
विज्ञापन

अब फैसला न आने पर 26 सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर 10 एसोसिएशन के सदस्य प्रदर्शन करेंगे और रोष जताएंगे। कमेटी के पदाधिकारी विजय गुप्ता और तारा चंद ने कहा कि कर्मचारी पीडीडी द्वारा लिए गए निजीकरण के फैसले के विरोध में हड़ताल पर गए हैं। इससे तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नुकसान होगा। साथ ही काम में पारदर्शिता भी नहीं रहेगी। पहले शहर में कराए गए काम पर भी सवाल उठे थे। निजीकरण होने से डेलीवेजर, अनुबंधित कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। विभाग के अधिकारियों के समक्ष मसले को रखा गया है। अभी तक अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। इस फैसले का हर स्तर पर विरोध हो रहा है।
लाइनमैन यूनियन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। निजीकरण का विरोध जताया गया है। प्रॉवेंशियल इलेक्ट्रिकल इंप्लाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष जम्मू पीसी शर्मा ने कहा कि 26 सितंबर को रणनीति बनाई जाएगी। विभाग ने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद हड़ताल के लिए फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर ज्यादा संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें