फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक बुलाई जाए जल्द से जल्द

विज्ञापन
प्दशनी मैदान मे कांग्स के पाष्द अौर अजाद उम्मीदवार के पाष्द मेयर के िखलाफ नारे बाजी करते हुएे
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक स्थगित किए जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी विपक्षी पार्षदों का गुस्सा बरकरार रहा। कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी पार्षदों ने कहा कि मेयर को भ्रष्टाचार मामले पर सफाई देनी होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद गौरव चोपड़ा, द्वारका चौधरी, भानू महाजन, प्रीतम चंद, रजनी बाला, रितू चौधरी ने कहा कि जैसे ही बैठक में भ्रष्टाचार मामले पर भाजपा के पार्षदों ने मेयर को घेरा तो मेयर बैठक स्थगित कर ही चले गए। इससे साफ जाहिर है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बयान दे रहे हैं कि बैठक तीन से चार माह बाद होगी। इससे विकास कार्य बिल्कुल ठप हो जाएगा। पहले ही पौने दो माह बाद बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिलनी थी। विकास के मसले पर सुझाव लिए जाने थे। बैठक शुरू होने से पहले ही स्थगित हो गई। शहर में विकास कराना मेयर की जिम्मेदारी है। अगर जल्द से जल्द बैठक नहीं बुलाई जाती है तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक इसी माह बुलाई जानी चाहिए। साथ ही भ्रष्टाचार मसले पर मेयर को स्थिति भी स्पष्ट करनी होगी।
विज्ञापन

हाउस में इन मसलों पर होना था विचार
- मेयर की ओर से इनडायरेक्ट टैक्स वसूलने पर प्रस्ताव डाला जाना था। और उप मेयर द्वारा मास्टर प्लान 2032 में बदलाव लाना था।
- कुंजवानी कालोनी को नियमित करने और अल्पसंख्यक आयोग गठित करने के मुद्दे पर भी चर्चा होने वाली थी।
- नियमित कचरा नहीं उठने और प्लास्टिक वेस्ट की समस्या पर चर्चा कर उसका समाधान ढूंढने पर मंथन किया जाना था।
- स्ट्रीट लाइटों की समस्या, पालीथिन को बंद करने और जेडीए पार्किंग सुपर बाजार को खोलने का मुद्दा भी उठाया जाना था।
- राम तलाई मंदिर, रानी कुटन मंदिर, राधे कृष्ण मंदिर को हेरिटेज घोषित करने और डोगरी संस्कृति के संरक्षण पर मंथन होता।
- नगर के मुख्य सड़क पर डिवाइडर स्थापित करना और ट्रांसपोर्ट यार्ड को शिफ्ट करने पर भी विचार-विमर्श किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें