फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर किया घंटो प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बर्थडे के दिन सड़क हादसे में मारे गए युवक के परिजनों ने सोमवार को अखनूर रोड पर जाम लगा दिया। इसके साथ शव सड़क पर रखकर घंटो प्रदर्शन किया। परिजनों ने 24 घंटे के बाद भी मौत की गुत्थी अनसुलझी होने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। एसडीपीओ दोमाना ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को हल किया जाएगा। इस आश्वासन पर सड़क मार्ग खोला गया। देर शाम को युवक का परमंडल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बाबे तालाब के रहने वाले 19 साल के रितिश चौबर की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया कि एक्सीडेंट किस तरह से हुआ। रितिश का रविवार को बर्थडे था और बर्थडे के दिन ही वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने निकला था। रितिश की मौत के बाद कुछ पता नहीं चला कि उसके दोस्त कहां गए।
---
मां ने कहा, पुलिस मामले को दबा रही
रितिश की मां अनीता हंस ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे के आसपास रितिश का एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन उसे अस्पताल में देरी से पहुंचाया गया। घंटों तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि उनके बेटे का नाम अस्पताल में गलत दर्ज कराया गया। पुलिस की तरफ से कुछ बताया नहीं गया कि आखिर एक्सीडेंट कैसे हुआ। ऐसा कैसे हो सकता है कि बाइक पर दो तीन लोग बैठे हों और एक की जान चली जाए, जबकि बाकी के किसी को चोट तक न लगे।
विज्ञापन

-----
दोस्त उठाकर ले गए थे बाइक
रितिश का एक्सीडेंट बुलेट बाइक पर हुआ था, लेकिन घटनास्थल से बाइक बरामद नहीं हुई। जांच में पता चला है कि यह बाइक रितिश के एक दोस्त की थी। बाइक चलाते वक्त रितिश अकेला ही था। एक्सीडेंट होने के बाद जिस युवक की बाइक थी वो भी मौके पर पहुंच गया। उसके साथ दो युवक और थे। इन तीनों युवक ने बाइक को वहां से उठाया और कहीं जाकर छुपा दिया, ताकि किसी को पता न चल सके।
----
मिनी बस ने मारी थी रितिश को टक्कर
सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक्सीडेंट 2 बजे के आसपास हुआ है। बाइक को टक्कर एक मिनी बस ने मारी है, जो झिड़ी रूट की मिनी बस है। मिनी बस चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। जबकि एक अन्य मिनी बस चालक और कंडक्टर ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। झिड़ी मिनी बस यूनियन से बात की गई है। जल्द ही मिनी बस का नंबर पता चल जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में मिनी बस का रंग नजर आ रहा है। रितिश को बाइक देने वाले युवकों को भी हिरास में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-हीरा लाल पंडिता, एसडीपीओ, दोमाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें