राजोरी। आईटीआई के विद्यार्थियों ने शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कालेज के पास बहने वाले नाले की खस्ताहालत के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नाले की मरम्मत और सफाई न होने के करण उससे उठने वाली दुर्गंध उन्हें काफी परेशान करती है। बारिश होने पर नाले का पानी कालेज परिसर में घुस जाता है जिससे विद्यार्थियों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
गुस्साए विद्यार्थियों ने बताया कि नगर पालिका की लापरवाही की चलते स्कूल की कक्षाओं में बैठ पाना भी संभव नहीं है। बारिश के दिनों में उनकी ड्रेस, जूते और किताबें भी खराब हो जाती हैं। विद्यार्थियों ने डीसी से गुहार लगाई कि वे नगर पालिका को निर्देश दें कि नाले की मरम्मत व साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नाले की मरम्मत और सफाई नही कराई गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। ब्यूरो