फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस चालक का चालान काटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधीनगर स्थित मेन स्टाप चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक मिनी बस चालक का चालान काट दिया। यह चालान वाहन में ओवरलोडिंग पर काटा गया। इससे गुस्साए चालक ने मिनी बस को सड़क पर ही लगा दिया। इसके बाद जब वह सतवारी के पास पहुंचा, तो उसने एक अन्य मिनी बस चालक के साथ सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

चालक का कहना था कि मिनी बस में दो तीन लोग ही खड़े थे, जबकि उसका कोर्ट का चालान कर दिया गया। वहीं, मिनी बस चालक द्वारा सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर गांधी नगर के ट्रैफिक डीएसपी सचिन गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिनी बस चालक को समझाया। इस बीच दस मिनट तक सड़क पर आवागमन बंद रहा।
डोगरा चौक के पास काटे चालान
शहर के डोगरा चौक पर मंगलवार को नाका लगाकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एएसपी प्रभुदयाल शर्मा मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के कोर्ट चालान काटे गए। पूरे शहर में मंगलवार को 400 से अधिक कोर्ट चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें