फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 14 Dec 2022 09:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विजयपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एलजी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश पड़गोत्रा, यशपाल कुंडल, लबलू संब्याल, रीना चौधरी ने बिजली की अघोषित कटौती के चलते एलजी सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


राजेश पड़गोत्रा ने कहा कि लोग हर माह बिजली बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को बिजली नहीं मिल रही और 24 में से 8 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है, जिसे आप पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि लोगों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी, लेकिन अब सर्दी में लोग घरों में न तो लोग एयर कंडीशन चला रहे हैं, और न ही फ्रिज चला रहे हैं। फिर भी बिजली कटौती जारी है। राजेश पड़गोत्रा ने कहा कि इस तरह से बिजली विभाग लोगों को परेशान बंद करे, क्योंकि इससे छोटे व्यापारी जिन्होंने छोटी यूनिट लगाई है और अन्य दुकानदार बहुत नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन


यशपाल कुंडल ने कहा कि बिजली विभाग सरकार के रिमोट पर काम कर रही है, लेकिन आम जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आज के समय में बेरोजगारी, महंगाई, बिजली के लंबे बिल आदि समस्याओं से जनता को जूझना पड़ रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें