विजयपुर। कांग्रेस सेवादल के सांबा जिला प्रधान धर्मपाल ने कहा कि इस समय महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस अन्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। बढ़ती महंगाई के कारण लोग दो वक्त की रोटी नहीं खा पा रहे हैं। क्योंकि एक कोरोना के कारण पहले ही जनता परेशान है। ऊपर से महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई को जल्द से जल्द काबू किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में भाजपा के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। संवाद