फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। ठंडी खुई में सरोर टोल प्लाजा को शिफ्ट करने के खिलाफ क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों मंगलवार को प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह पोला की देखरेख में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरोर में टोल प्लाजा बनाया गया उस समय हर वर्ग ने इसका विरोध किया था, लेकिन अभी तक तो हटाया नहीं गया। ऊपर से उसको ठंडी खुई में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस जगह पर टोल प्लाजा नहीं बनने देंगे, क्योंकि इस जगह हमारी जमीन है। हम टोल प्लाजा के लिए जमीन नहीं देंगे। क्योंकि हम पहले ही काफी परेशान हैं। ऊपर से हम लोगों को जमीन देने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से मांग की कि सरोर टोल प्लाजा को तत्काल बंद किया जाए।
गौरतलब है कि जब सरोर टोल प्लाजा स्थापित किया गया तब भी सांबा जिले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, और टोल प्लाजा को उखाड़ने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने लोगों की एक नहीं सुनी। सांसद जुगल किशोर शर्मा से लेकर केंद्रीय मंत्री तक को टोल प्लाजा हटाने का ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें