फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में प्रदर्शन करते शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिडको चौक में उपराज्यपाल शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई प्रधान गणेश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल सरकार कश्मीर में अल्पसंख्यकों की पूरी तरह से सुरक्षा कायम करें। क्योंकि आए दिन लक्षित हत्या कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा की जा रही है। जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने में विफल हो गए हैं। इसकी निंदा करते हैं। उपराज्यपाल को बताते हैं कि कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करें। क्योंकि आए दिन वहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शन में संजय भगत, भूषण सैनी, शंकर सिंह, विकास कुमार, गुलाम नबी, सुनील कुमार, गारू राम, प्रभु दयाल, पंजाब सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सोनू कुमार, सुनीता देवी, रीता देवी, सोनिया चौधरी, ज्योति देवी और नीलम देवी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें