फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने जनजागरण अभियान के तहत बांटी भूमि की पास बुक

विज्ञापन
किसानों को जन जगारण अभियान के तहत जानकारी देते एसीआर सांबा - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। तहसील कार्यालय में जनजागरण अभियान के तहत तहसीलदार रामपाल शर्मा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एसीआर मनु हंस मुख्य अतिथि थे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व किसानों को भूमि जमाबंदी की पास बुक बांटी।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों नेे उन्हें शिकायत की कि राशन नए कार्ड नहीं बनने से लोगों को बड़ी परेशानी पेश आ रही है, वहीं पटवारियों को अपने-अपने पटवारखानों में ही बैठने को कहा जाए। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि नये राशन कार्ड बनाए जाने के लिए वह उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने पटवारियों को निर्देश जारी किए कि वह अपने-अपने कार्यालयों में बैठें। बाहर बैनर लगाएं जिस पर नाम व फोन न. लिखें। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि अब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। आप अपनी भूमि का रिकार्ड ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। किसी भी नकल लेने के लिए अब ऑनलाइन ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें