फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन को लेकर नगर में दिखाई देने लगी रौनक

विज्ञापन
रामगढ़ में रक्षा बंधन को लेकर सजी दुकान में राखी खरीदती महिलाएं।
विज्ञापन
रामगढ़। रक्षा बंधन को लेकर नगर में रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं राखियों की खरीदारी के लिए महिलाएं और युवतियां बाजारों में पहुंच रही हैं। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर बाजारों में कई प्रकार की रंग-बिरंगी राखियों के स्टाल और दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

बाजारों में स्वदेशी राखियां उपलब्ध हैं। महिलाएं और युवतियां स्वदेशी राखियों को पसंद कर रही हैं । इसके अलावा बाजार में ड्राईफ्रूट, फल और मिठाइयों के स्टाल लगने शुरू हो गए हैं। खरीदारी करने आई शालू कुमारी, रेखा कुमारी व नेहा चौधरी ने बताया कि वह राखियां और उपहार खरीदने आई हैं। जो हमारे भाई सेना या पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं, उन्हें राखियां पहुंचनी है। दुकानदार बलवंत चौधरी, सुनील कुमार, गौरव चौधरी, रमन चौधरी ने बताया कि उम्मीद है कि इस बार कारोबार बेहतर होगा। रक्षाबंधन पर पतंगबाजी करने वालों में भी उत्साह है। बाजार में रंग-बिरंगी पतंग खरीदने के लिए युवा काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें