फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती पंचायत चक छटाका में रविवार को गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में पंद्रह दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। हमारे बच्चों और मवेशियों का बुरा हाल है। हमारे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हमने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी बताया, लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता। अगर एक दो दिन में ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ, तो हम सभी गांव के लोग सड़कों पर उतर आएंगे और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में हरभजन सिंह कुका, गुना चौधरी, सुनील कुमार, टिंकू चौधरी, बिना देवी, सुरेखा देवी, शाम चौधरी, जसवंत सिंह जससा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें