फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा के रामगढ में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदशर्न करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा/ रामगढ़। बिजली की बदहाल स्थिति को लेकर रामगढ़ के लोगों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में बिजली की आपूर्ति काफी दयनीय है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी ग्रामीणों को आपूर्ति सुचारु नहीं बनाए जाने पर लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब चार घंटे तक लोग धरने पर बैठे रहे। बाद में कार्यकारी अभियंता बीएन भंडारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही बिजली की आपूर्ति को सुचारु बना दिया जाएगा। इस पर लोगों ने धरना समाप्त किया। धरने में पूर्ण सिंह, बीएस चौधरी, दर्शन चौधरी, पवन कुमार, सतपाल, कमलेश कुमारी, सुखविंद्र सिंह, सुरिंद्र चौधरी और दर्शन लाल आदि शामिल रहे।
बिजली की तार टूटने से बड़ा हादसा टला
विजयपुर। बिजली की तार टूटने पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार रामगढ़ रोड पर स्थित हंस राज की कपडे़ की दुकान है। उसके बाहर लगी बिजली की तार में स्पार्किंग होने से आग लग गई। इससे कपड़ों को भी आग लग गई, जिस कारण काफी नुकसान हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें