फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप की मोटर निकालने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
घगवाल के हरसाथ मे पानी को लेकर प्रदशर्न करते लोग - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
घगवाल। कस्बे की पंचायत हरसात की वार्ड नंबर-2 में दो हैंडपंप की मोटर निकालने के विरोध में स्थानीय लोगों ने घगवाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार हरसात पंचायत की वार्ड-2 में दो हैंडपंप लगाए गए। हैंडपंप को करीब सात दिन पहले बंद कर उसकी मोटर निकाल ली गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी गांव के किसी सदस्य यहां तक कि वार्ड की पंच तक को नहीं दी गई। इसके चलते स्थानीय लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हो गए। स्थानीय निवासी व पंच त्रिशला देवी, कमलेश कुमारी, किरण शर्मा, निशा उपाध्याय ने बताया कि एक तो विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति चार से पांच दिन के बाद दी जाती है और गांव वासियों के लिए यही हैंडपंप एक पानी का जरिया था, जिससे गांव के करीब 250 घर इसी हैंडपंप से पानी की जरूरत को पूरा करते थे, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा आपसी खुन्नस निकलने के लिए प्रशासन ने उक्त हैंडपंप को बंद किया है, इसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष दर्ज कराया और उसके बाद स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल एसडीएम घगवाल से भी मिला। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। प्रदर्शन में निर्मल, अंजू शर्मा, नीतू शर्मा, सविता शर्मा, नीलम शर्मा, गीता शर्मा व शोभा शर्मा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें