फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गत दिनों जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसको लेकर दसवीं कस्बे के छात्रों ने सोमवार को सुंब मार्ग पर स्थित जेके बोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि गत दिवस आए परीक्षा परिणाम से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है दसवीं की कक्षा का परीक्षा परिणाम में ऐसे छात्रों को फेल कर दिया गया जो पास होने के काबिल थे। उन्होंने बोर्ड के परीक्षा परिणाम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जता है वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। इससे छात्रों को काफी नुकसान उठाना पडे़गा। उन्होंने परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें