फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी के ड्राइवर से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा फ्लाईओवर के नीचे म्यूनिसिपल कमेटी के ड्राइवर और दो युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। इसको लेकर यूनियन के प्रधान काली की तरफ से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी स्मेलपुर बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन कचरा उठाने वाली गाड़ी का ड्राइवर है। वीरवार को जैसे ही वह कचरा उठाने के लिए बाड़ी ब्राह्मणा फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा। तो एक स्विफ्ट कार नंबर जेके 02 सीए 1284 गलत दिशा में खड़ी थी। बीच में दो युवक बैठे थे। जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी का हॉर्न देकर उनसे साइड मांगी तो इसके लेकर उनमें विवाद हो गया। उनकी आपस में बहस शुरू हो गई। यह बहस हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। सफाई यूनियन को जब इसकी सूचना मिली तो यूनियन प्रधान काली समेत अन्य कर्मचारी पहुंच गए और युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया और दोनों पक्षों में सुलह कराई। प्रदर्शन के दौरान फ्लाईओवर के नीचे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें