फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले की रख अंब टाली पंचायत में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने सरपंच विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। सरपंच ने बताया कि दो दिन से पंचायत में बिजली ठप है। अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी आपूर्ति सुचारु नहीं की गई। इसको लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया है। कोरोना के फैलने पर वह लोगों को घरों में रहने के बारे में जागरूक कर रहे हैं। गर्मी के चलते ग्रामीणों को घरों में रहने में परेशानी बन रही है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि लोगों को बिजली जैसी समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें