सांबा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को अस्पताल में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कुछ लोग अस्पताल के बारे में झूठा प्रचार कर रहे हैं। डॉक्टरों को बदनाम किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार गत दिवस उनके अस्पताल में एक मरीज आया। उस समय अस्पताल में कोई भी एंबुलेंस नहीं थी। उन्होंने विजयपुर में एंबुलेंस के लिए सूचना दी। जो आधे घंटे में पहुंच गई व मरीज को प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार कि कुछ लोग बिना मास्क के ही उनके कमरे में घुसे व उन्होंने हमें खरी खोटी सुनाई। बाद में उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया भी। वह मांग कर रहे थे कि उन्हें अस्पताल में सुरक्षा दी जाए व जो लोग इस कार्रवाई में शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस को भी मामला दायर करने को कहा है। पुलिस की एक टीम ने डॉक्टरों के बयान दर्ज किए हैं।
-----
क्या कहते हैं अधिकारी
डॉक्टरों ने बताया कि गत दिवस कुछ लोग जुलूस बनाकर अस्पताल में तैनात डॉक्टर के कमरे में घुसे। बाद में उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हमने मरीज की गहन जांच की, उन्हें रेफर करना था, विजयपुुर से एंबुलेंस मंगाई जो आधे घंटे में पहुंच गई। मरीज को हमने रेफर कर दिया। मरीज के रिश्तेदारों के कुछ लोग अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे।
-इंदिरा भटेयाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जिला अस्पताल, सांबा