फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्ल्त पर लोग उतरे सड़क पर

विज्ञापन
सांबा कस्बा की पक्की मंडी मे पीने के पानी की किल्लत पर लोग जल शक्ती विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ह? - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की पक्की मंडी में शनिवार को स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए। इसका नेतृत्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश अंबा ने किया। जबकि ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिला प्रधान राजन गुप्ता भी उनके साथ रहे। कुलदीप शर्मा, अशोक भट, पार्षद तारा चंद, पार्षद सीमा अंबा, रेनु बाला, देबू कपूर, इंदु, निशांत, रवि दता, शिव लाल मित्तल आदि ने बताया कि उनके मोहल्लों में एक सप्ताह बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का शीघ्र तबादला किया जाए जो लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की है कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का तबादला किया जाए अन्यथा लोग सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें