फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड ब्लाक के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के नड ब्लाक के अंतर्गत पंचायतों के ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वह मांग कर रहे थे कि उनके क्षेत्र के दो नालों में हो रहे खनन को रोका जाए व टेंडर वापस लिया जाए।
विज्ञापन

नड के बीडीसी चेयरमैन देव राज, सरपंच सुनील चौधरी, पूरण चंद, सरपंच सुरेंद्र सिंह, गिरधारी चौधरी ने बताया कि उनके क्षेत्र शाह बलोढ़ व नड में दो नाले हैं, जिनमें खनन जोरों पर चल रहा है। इस बारे में उपायुक्त को कई बार अवगत कराया कि उक्त नालों के खनन से गर्मी में उन्हें पेयजल की किल्लत रहती है। यही नहीं उनकी फ सल को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व भी दोनों नालों से खनन किया गया था वह लोग पेयजल को लेकर भटकते रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने खनन के लिए टेंडर वापस नहीं लिए तो ग्रामीण सड़कों पर उतर जाएंगे व इसका विरोध करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें