फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं में बढ़ते डेंगू मामलों से रोष

विज्ञापन
राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता
विज्ञापन
आरएस पुरा। एक सप्ताह में प्रदेश में डेंगू के लगभग 900 नए मामले सामने आने के बाद शिवसेना हिंदुस्तान इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अरनिया में विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष राजेश केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

राजेश केसरी ने कहा कि जम्मू में डेंगू से निपटने के लिए सरकार उदासीन है। 5,908 मामलों में से 4,539 में से लगभग 90 प्रतिशत केवल जम्मू जिले से हैं। 230 सांबा, कठुआ से 107, उधमपुर से 568, रियासी से 94, राजोरी से 72, पुंछ से 25, डोडा से 194 मामले हैं। रामबन से 35, किश्तवाड़ से 20 और कश्मीर से 09 मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र में डेंगू के मामलों में वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में फॉगिंग करने और डेंगू संक्रमण को रोकने के लिए हर क्षेत्र अस्पतालों में फॉगिंग की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही है यहां फॉगिंग की कोई व्यवस्था नहीं। न तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही ग्रामीण विकास विभाग।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को डेंगू के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें