फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को हिरासत में लेने पर थाने के बाहर हंगामा

विज्ञापन
थाने के बाहर जमा हुए लोग
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक युवक को हिरासत में लिया, और पूछताछ शुरू की। दूसरी तरफ युवक के परिवार ने इस मामले को लेकर पुलिस पर नाजायज रूप से युवक को रखने का आरोप लगाते रविार को थाने पर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

दो नवंबर को बिशन दास पुत्र मुंशीराम ने शिकायत दर्ज कराई कि राष्ट्रीय राजमार्ग कार्थोली के पास स्थिति उसके दफ्तर दामिनी कैंट हाउस से अंकुश शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी खदगाल बाड़ी ब्राह्मण ने लैपटॉप, पेन ड्राइव, डीवीआर और अन्य सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को आरोपी को पकड़ लिया और उससे चोरी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। दूसरी ओर युवक के परिजनों को जब पता चला कि युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तो वह थाने पहुंच गए। जैसे ही वह युवक से मिलने गए और बाहर आए तो उन्होंने थाने के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे को झूठे आरोप में फंसाया गया है। क्योंकि विशन दास पेशे से चार्टर्ड अकाउंट है। उसका बेटा उसके पास काम करता है। वह केवल 5000 वेतन देता है। मेरे बेटे को दूसरी जगह पर नौकरी मिल गई। वहां से वह 13000 वेतन ले रहा है। इसलिए विशन दास ने झूठे आरोप में मेरे बेटे को फंसाया है। पुलिस की मिलीभगत से उसको बुरी तरह से पीटा गया है। ताकि वह चोरी की बात को कबूल कर ले, लेकिन ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाने के बाहर एकत्रित होकर लोग इस मामले को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के अधिकारी ने जब बातचीत की तो कहा कि उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज है। वह कोर्ट से जाकर उसकी जमानत करा लें। उसके बाद प्रदर्शनकारी चले गए। प्रदर्शनकारियों के साथ राजनीतिक लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

------
चोरी का एक पर्चा उक्त आरोपी के खिलाफ दायर है। उसको गिरफ्तार किया गया है, उससे चोरी के बारे में पूछताछ की गई। चोरी वाली जगह पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है, जिसमें आरोपी देखा गया है। इसके चलते मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हवालात में मारने वाली बात गलत है। चोरी के बारे में आरोपी से पूछताछ की गई है। युवक को उसके घरवालों के समक्ष पेश भी किया गया।
विज्ञापन

-उस्मान चौधरी, अतिरिक्त चार्ज, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें