फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेयाल खुर्द के लोगों ने किया सांसद के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
नाले पर पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
आरएस पुरा। करेयाल खुर्द के लोगों ने एक नाले पर पुल बनाने की मांग को लेकर सांसद जुगल किशोर शर्मा के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चार दिन का समय देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो मंगलवार को सड़क बंद कर विरोध प्रदर्शन कियाज जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश शासन व सांसद की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे राजेश कुमार, कुलदीप राज, मोहन लाल, चमन लाल, पूर्ण चंद व रामपाल आदि ने कहा कि जुगल किशोर शर्मा जब सांसद बने तो केंद्र के आदेश पर उन्होंने गांव में एक रात बिताई। उस समय हमने गांव करेयाल खुर्द व चक माजरा के बीच बहने वाले एक नाले पर गैप बनाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि गैप नहीं मै आपको यहां पुल बनवा कर दूंगा। पुल की आस में पांच साल निकल गए, मगर वह नहीं बनाया गया। दूसरी बार जब गांव में वोट मांगने आए तो हमने पुल की आस में उनको वोट डाल कर भारी मतों से जिताया। मगर अभी तक वह पुल नहीं बना है। उन्होंने कहा कि गांव चक माजरा व आसपास के बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूल अला में पढ़ने जाते हैं। मगर उनको मजबूरन पानी के बीच से गुजर कर स्कूल आनाजाना पड़ता है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि यहां पुल बन जाने से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि रामगढ़ से आरएस पुरा के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस मांग को लेकर सरकार व विभाग के पास पूरी फाइल बना कर सात साल पहले ही भेजी जा चुकी है। मगर कोई नतीजा नहीं निकला। चार दिन का समय देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक इसका समाधान नहीं निकाला गया तो मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें