फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत स्लैड में बुधवार को सरपंच प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायत घर में ग्रामीणों ने राशन डीलरों द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियशें ने आरोप लगाया कि उनको उनके हिस्से का राशन नहीं मिल रहा है। कई माह से उनको राशन नहीं मिला और इसके साथ ही राशन डीलर भी उनके साथ सही बर्ताव नहीं कर रहा।
विज्ञापन

लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से इसकी जांच कराने के लिए मांग करते हुए उनको इंसाफ देने की गुहार लगाई। सरपंच प्रताप सिंह ने कहा कि पंचायत स्लैड के ग्रामीणों को राशन डीलरों द्वारा राशन सामग्री वितरण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीलर गलत तरीके से ग्रामीणों से एक साथ दो से तीन माह की राशन सामग्री के लिए खानापूर्ति करा लेता है। यही नहीं सरकार के नियमानुसार निर्धारित समय पर राशन की दुकान नहीं खोली जाती। दुकान जब खोली जाती है तो आधे से भी कम लोगों को राशन वितरित करता है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लोगों के लिए सरकार द्वारा भेजा जा रहा निशुलक राशन आने के बाद भी लोगों को वितरण नहीं किया गया। कई बार लोग इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सरपंच ने आरोप लगाया कि हर माह करीब पंचायत के 80 प्रतिशत लोगों को राशन डीलर राशन नहीं दे रहे हैं। नि:शुल्क राशन भी पैसे लेकर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। सिंह ने बताया कि पंचायत स्लैड में करीब चार राशन डीलर हैं। जो लोगों को राशन सही तरीके से नहीं दे रहे हैं। रोष जता रहे लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक राशन लेने की लाइन में खड़े करने के बाद राशन डीलर उनको उनके हिस्से का राशन नहीं आने के बारे में कहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की मिलीभगत से उनके हिस्से का राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इस पर कोई सुनवाई नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर डीलर के खिलाफ जल्दी ही कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें