अरनिया। कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए नाबालिग से दुष्कर्म मामले में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया की तरफ से शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाली गई। सीमावर्ती गांव पिंडी चाढ़का में निकले गए इस मार्च में स्थानीय युवा भी शामिल रहे, जिसमें दो मिनट का मौन रख कर नाबालिग लड़की की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगी गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ एकानन बढ़याल, सन्नी कुमार, अजय कुमार, प्रभात सिंह, रविंद्र कुमार व तरसेम सिंह आदि ने कहा कि पहले हाथरस कांड उसके बाद निर्भय कांड और अब कुछ दिन पहले दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म कांड इसका मतलब साफ है कि बनाए गए कानून में जरूर कमी है, जिससे इन दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। केंद्र सरकार व न्यायालय द्वारा ऐसे मामलों पर सख्त से कानून बना कर सजा देनी चाहिए। संवाद