फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का महगाई को लेकर विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में कांग्रेस नेता हरि सिंह के नेतृत्व में रविवार को महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण जिला प्रधान रवींद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में दिन प्रति दिन हो रही बढ़ोतरी पर महंगाई के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कान में जू नहीं रेंग रही। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी करने पर लोगों को दोहरी मार सहनी पड़ रही है। शाम मेहरा ने कहा कि कोरोना में लॉकडाउन के चलते लोगों के पास रोजगार नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की ओर से महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही बढ़ोतरी को वापस लिया जाए ताकि महंगाई पर नियंत्रण होने पर लोगों को राहत मिल सके। जवाहर सिंह ने कहा कि महामारी के दौरान जिन परिवारों ने अपने सदस्य को खोया है, पार्टी की तरफ से उन्हें शत-शत नमन करता हूं और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सरकार से कहना चाहता हूं कि जल्द से जल्द इन परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में बेरोजगारी में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार की ओर से अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में चंद्र प्रभा, चरणजीत सिंह, सेवा राम, कुलदीप कुमार सहित पार्टी के कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें