फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पाली मोड़ में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ बड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह सड़कमार्ग बंद कर किया रोष प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पल्ली मोड़ में ग्रामीणों ने बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व सरपंच जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग लॉकडाउन के दौरान बिजली की अघोषित कटौती कर रहा है। इसके कारण जो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और घरों में आइसोलेशन पर हैं, उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली न होने की वजह से दोपहर में बच्चे, बड़ों और बुजुर्गों को घरों में रहने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार बाड़ी ब्राह्मणा स्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली की समस्या को लेकर अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों को सड़क मार्ग को बंद कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या को सुलझाया जाए ताकि मुश्किलों से निजात मिल सके।
प्रदर्शन की सूचना मिलने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जोगिंद्र चिब ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कुछ दिन की मोहलत के बाद सड़क मार्ग को लोगों की आवाजाही के लिए पुन: खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें