वाला साहिव ठाकरे पशु तस्करो के खिलाफ कडी कारवाई करते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। बिश्नाह क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा पुलिस पर किए गए जानलेवा हमले के खिलाफ शिवसेना बाला साहिब ठाकरे के सदस्यों ने सोमवार को पशु तस्करों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान संजीव शर्मा ने किया। प्रदर्शन में काफी संख्या में शिव सैनिक शामिल रहे।
संजीव शर्मा ने कहा कि जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में पशु तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून सख्त न होने के कारण पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं। वह पुलिस पार्टी पर भी हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरेआम अवैध तरीके के साथ पशु तस्करी को अंजाम देने में लगे हैं। शर्मा ने कहा कि शिवसेना लंबे समय से मांग करती आ रही है कि जम्मू-कश्मीर में पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए।
इस मौके पर लकी शर्मा, लब्बा राम, कीमती लाल, राजकुमार सहित काफी संख्या में शिव सैनिक मौजूद थे।