फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में रैली निकाल किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। आरएस पुरा के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग को दोहराया।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए महात्मा गांधी पार्क में काफी संख्या में किसान पहुंचे और रैली कि शक्ल में एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंची। जम्मू व कश्मीर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चेतावनी देते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की पूर जोर तरीके से मांग की। विरोध रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान रैली को संबोधित करते हुए एसोसिएशन चेयरमैन भूषण डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अडानी-अंबानी कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के साथ कुठाराघात करते हुए तीन कृषि कानूनों को देश के किसानों के ऊपर थोपा है। किसान सरकार से समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी मांग रहे हैं। डोगरा ने कहा कि किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से संसद का विशेषसत्र बुलाकर सरकार की ओर से बनाए गए, तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान केंद्र सरकार के बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ उठ खड़े हुए है। यह किसानों का आक्रोश एक ज्वाला के रूप में सरकार पर टूट पड़ेगा। किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे है। पर सरकार किसानों की अग्नि परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करके अपने फसल पैदा करता है और उसी के उचित दाम की मांग सरकार से किसान कर रहा है। प्रदर्शन करने के बाद किसान वेलफेयर एसोसिएशन कि ओर एसडीएम आरएसपुरा को राष्ट्रपति के नाम तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया।
---------------------
किसान बिल वापसी की मांग पर पैंथर्स पार्टी का प्रदर्शन
किसानों के आत्महत्या करने के मामलों में केंद्र सरकार लापरवाह : यशपाल कुंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांऌ्बा। कस्बे में पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पैंथर्स पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री व विधायक यशपाल कुंडल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बनाया गया बिल अगर किसान को ही सही नहीं लग रहा है तो केंद्र सरकार किसानों पर यह बिल क्यों थोप रही है। किसान इतनी ठंड में इस बिल का विरोध कर रहे हैं और कई किसान बिल की विरोध में आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं ले रही है। इसको लेकर पूरे देश में विरोध के स्वर उठ रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है कि किसान बिल के विरोध में ठंड में ठिठुर रहे हैं। सरकार को कुछ दिख ही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसान विरोधी बिल को शीघ्र वापस नहीं लिया तो पैंथर्स पार्टी सांबा में भी प्रदर्शनों को और तेज करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मोहिंदर सिंह बॉबी, प्रलाद सिंह, कुलवीर सिंह, नरेश कुमार, मोहम्मद शरीफ, रोमाल सिंह, सरपंच कृष्ण लाल व मोहन लाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें