फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब की घटना के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
पौनी में प्रदर्शन करते हुए सिख समुदाय के लोग। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रियासी। पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारे में हुई पत्थरबाजी की घटना के विरोध में बुधवार को पौनी में सिख समुदाय के लोगों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के सिख समुदाय के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए वहीं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख स्थानों से निकाली गई रोष रैली में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कहा गया कि वहां पर रहने वाले सिखों पर आए दिन हमले किए जा रहे हैं। ननकाना साहिब की घटना के बाद एक सिख युवक की हत्या कर दी गई। पाकिस्तान में रहने वाले सिखों में डर व दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। नगर से निकलते हुए रोष रैली तहसीलदार कार्यालय तक पहुंची जहां पर मौके पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार लेखराज को एक ज्ञापन पत्र सौंपते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान में रहने वाले सिखों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें। इसके साथ ही कहा गया कि केंद्र सरकार पाकिस्तान की सरकार पर दबाव बनाए ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटना को कोई भी अंजाम नहीं दे सके।
इस मौके पर पाकिस्तान सरकार को भी ऐसी घटना पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया। सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं होती हैं तो इस का करारा जबाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें