फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में शिव सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में रविवार को बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से महंगाई अपने पैर पसार रही है। गरीब के लिए दो वक्त का खाना भी मुहाल हो गया है। जो भी चीजें रसोई से जुड़ी हैं वह लगातार महंगी होती जा रही हैं। चाहे पेट्रोल, डीजल, सिलिंडर और इत्यादि ऐसी चीजें जो रोजमर्रा के इस्तेमाल की हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही आलम रहा तो वह दिन दूर नहीं जब गरीब इस दुनिया से खत्म हो जाएगा। हमारी केंद्रीय सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द महंगाई के इस मुद्दे को गंभीरता से ले और महंगाई पर लगाम लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें