बाड़ी ब्राह्मणा में एसएससी की सूची का विरोध करते युवा।
बाड़ी ब्राह्मणा। वर्ष 2018 से भर्ती की आस लगाए युवाओं ने बाड़ी ब्राह्मणा में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में बैठक कर एसएससी की हाल में जारी सूची पर रोष जताया गया। बैठक में मांग की गई कि वर्ष 2018 में भर्ती के लिए जो विज्ञापन और शर्तें दी गई थीं उसके तहत ही चयन होना चाहिए। ओबीसी, एससी एवं सीमार्वी क्षेत्र एवं आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को वंचित रखा गया है। दूसरी ओर लगभग तीन साल के बाद यह सूची जारी की गई है।
युवाओं का कहना है कि तीन साल के बाद ज्यादातर युवा निर्धारित की गई आयु सीमा पर कर चुके हैं। युवाओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और उसके लिए युवाओं ने पूरी औपचारिकताएं पूर्ण की हैं। यह युवा वर्ष 2018 में मेडिकल में फिट हुए, मगर इन्हें वरीयता नहीं दी जा रही है। सूची में शर्तों व नियमों को दरकिनार किया गया है। इससे युवाओं में रोष है। इसको लेकर सरकार को इसके ऊपर कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए, ताकि इन युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सके। बैठक में काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।