फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बलवीर सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव पखड़ी के सपूत एवं बीएसएफ की 34 बटालियन के जवान शहीद हवलदार बलवीर सिंह को उनके चौथे शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को गांव पखड़ी में परिजनों ने कोरोना महामारी के चलते साधारण तरीके से उन्हें याद किया। शहीद बलवीर सिंह की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर व माल्यार्पण कर शहीद की शहादत को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वीर जवानों की बदौलत ही देश की सीमाएं व हम सुरक्षित हैं। बता दें कि 4 वर्ष पूर्व बीएसएफ की 34 बटालियन के हेड कांस्टेबल पश्चिमी बंगाल के बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। वह अपने पीछे माता-पिता दो पुत्रियां पुत्रियां रिया प्रिया एक भाई दलबीर सिंह दो बहनों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इस मौके पर शहीद के पिता पूर्व सैनिक गंधर्व सिंह माता सोमा देवी, बहनें सृरिष्ठा सीमा देवी पूर्व सरपंच पूरण चंद, बलवंत सिंह, फकीर चंद, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह, जतिन सिंह, लाडी सिंह राकेश चु?मल शर्मा सहित शहीद के परिजन व स्थानीय लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें