विजयपुर। थाना अंतर्गत के गांव रांजड़ी के लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर साहिब बंदगी आश्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया। रांजड़ी गांव निवासी ओम राज पुत्र सेवा राम ने बताया कि रांजडी में हम अपने घर का निर्माण करा रहे हैं, लेकिन साहिब बंदगी आश्रम के सेवादार उसमें रुकावटें डाल रहे हैं । हालांकि कुछ लोगों ने जिला कार्यालय में उनकी शिकायत की। जिसमें प्रशासन और पुलिस ने उनके घर के निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
ओम राज ने बताया कि हम ही नहीं सारा रांजड़ी गांव साहिब बंदगी आश्रम के सेवादारों से परेशान है। इसलिए लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने एसडीएम चंदर प्रकाश कोतवाल से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई, जिसमें एसडीएम चंद्र प्रकाश ने आश्वासन दिया कि वह राजस्व विभाग से पूरे दस्तावेज देखकर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के नायब सरपंच, समाजसेवी रिंपू जमवाल, राजिंद्र सिंह मुन्ना के अलावा क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों ने भी भाग लिया।