सांबा। पुलिस ने नशे व शराब के अवैध कारोबार के ख़िलाफ़ मुहिम जारी रखते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 21 बोतल शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार रामगढ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थे। गांव गोविंदगढ़ में अवैध शराब की बिक्री के बारे में जानकारी मिली। गश्ती दल ने मौके पर छापा मारा और एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जो अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। आरोपी ओमकार सिंह निवासी गोविंदगढ़, रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद