फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने ट्रैक्टर चालकों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर चालकों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
आरएस पुरा। बसपा ट्रैक्टर चालकों के समर्थन में आई। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालकों को जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई करने हेतु सरकार जल्द से जल्द विशेष पैकेज मंजूर करे। पुलिस द्वारा जो ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को परेशान किया जा रहा है उसे बंद किया जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को इस मांग को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव स्लैड में प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रैक्टर-ट्राली चालकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बसपा के जिला प्रधान तिलक राज भगत ने कहा कि तवी नदी से खनन करने पर लगी पाबंदी के कारण पहले ही ट्रैक्टर-ट्राली चालक काफी नुकसान झेल रहे हैं। अब कोरोना महामारी के दौरान उनकी कमर टूट चुकी है। सरकार द्वारा अभी तक उनके लिए कोई भी विशेष पैकेज मंजूर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई ट्रैक्टर-ट्राली चालक सड़क पर निकलता है, तो पुलिस उसे जब्त कर लेती है। उपजिले में कई स्थानों पर कई लोगों द्वारा पत्थर बजरी, रेत आदि का स्टाक कर इसे महंगी कीमतों पर बेचा जा रहा है। प्रतिबंध होने पर यह लोग रेत बजरी पत्थर कहां से ला रहे हैं। इस संबंध में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लोगों को रोजगार देने में विफल रही है। दूसरा जिनके पास रोजगार है उन्हें बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली चालकों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह बैंक से लिया गया कर्ज भी वापस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द ट्रैक्टर ट्राली चालकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जम्मू में बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर बोधराज, चंद्रभूषण, विजय कुमार, राज कुमार सहित काफी संख्या में पार्टी के के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें