बिश्नाह। मुख्य बाजार में बसपा कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुई घटना के विरोध में लड़की के लिए इंसाफ की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल भगत, वरिष्ठ नेता भारत भूषण कुंडल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना के बाद वह पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। इस अपराध को करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप भी लगाया।