फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसानों के लिए पेश किए गए बिलों के विरोध में नेशनल कान्फ्रेंस ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
आरएस पुरा। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किसानों के लिए पारित किए गए बिल के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग करते हुए कहा कि इन बिलों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्र ेंस के जिला ग्रामीण प्रधान नरेश बिट्टू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। नरेश बिट्टू ने कहा कि सरकार ने जो बिल पारित किए हैं वह किसान विरोधी है। किसानों से उनका अधिकार छीनने का प्रयास किया गया है। खासकर छोटे किसानों से उनकी जमीन छीनने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीधे तौर पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। क्योंकि सरकार ने सरकारी अनाज मंडियों को बंद करके बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है। वही अब फसल के दाम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि नेकां इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी और आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व विधायक तथा नेशनल कांफ्र्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गगन भगत ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से आम जनता विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस आम लोगों की पार्टी है। पार्टी लोगों की आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी। भाजपा सरकार के दौरान हमारी बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस मौके पर महिला विंग की प्रधान दलजीत शर्मा, थोडू राम, सुरजीत सिंह सासन, जिम्मी चौधरी, तरसेम खुल्लर सहित काफी संख्या में नेकां कार्यकर्ता व कई किसान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें