रामगढ़। बार्डर किसान यूनियन के प्रधान मोहन सिंह भट्टी की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में पारित किए गए तीन बिल पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में सरकार की तरफ से इन नए बिलों को किसान विरोधी बताया गया। कहा गया कि इससे बडे़ व्यापारियों के घर भरा जाएगा। फसल उसी की मर्जी की बोई जाएगी, वह बैंक से उस जमीन पर लोन भी ले सकेगा, फसल खराब होने पर भरने से इंकार भी कर सकता है, इंश्योरेंस का पैसा भी किसान देगा। यह सब किसानों से मजाक है। देखने वाली बात है कि मुकदमे की सुनवाई एसडीएम और डीएमके पास होगी, जो हमेशा सरकार के दबाव में रहते हैं। सरकार व्यापारी के दबाव में जो पार्टियों को जीतने के लिए भारी पैसा देती हैं। बैठक में मुख्य तौर पर बलबीर सिंह, गुरबचन सिंह, संतोख राम, अशोक कुमार, जागीर सिंह, प्रेमपाल, अमरीक सिंह और अन्य किसान शामिल थे। संवाद