फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तहरीक ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मीरा साहिब में जम्मू कश्मीर किसान तहरीक बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नायब तहसीलदा?
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक बैनर तले केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में पेश किए गए तीन विधायकों को किसान विरोधी करार देते हुए शुक्रवार को मीरां साहिब स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही रैली निकाली, जो नायब तहसीलदार कार्यालय में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

किसान तहरीक के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड किशोर कुमार, ट्रेड यूनियन नेता मनदेव सिंह तथा बाबा राम ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में जो लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पास किए गए हैं वह किसान विरोधी हैं। किसानों को सरकार ने कुचलने का कार्य किया है। सरकार द्वारा जो बिल पेश किए गए हैं उनमें कई खामियां हैं। किसानों को उनकी फसल का सही दाम इस बिल के माध्यम से नहीं मिलेगा। देखा जाए तो सरकार ने सिर्फ उद्योगपतियों को इन बिलों के माध्यम से लाभ देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों से उनकी जमीनें छीनने का मौका सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द सरकार ने इनमें संशोधन नहीं लाया तो वह एक बार फिर से सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि अगर देश का किसान सड़कों पर आ गया तो सरकार को संभालना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर किसान नेता मनदेव सिंह ने कहा कि सरकार सरकार किसानों को उजाड़ने का कार्य कर रही है और किसानों को अपने हक के लिए संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर से लेकर किसान तक हर वर्ग के लोग केंद्र की सरकार की नीतियों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें